Home Maharashtra ठाणे जिले के सभी जिप स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी; ग्रामीण विकास मंत्री...

ठाणे जिले के सभी जिप स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी; ग्रामीण विकास मंत्री जयकुमार गोरे ने दी जानकारी

26
0

मुंबई : पिछले साल बदलापुर के एक स्कूल में पढ़ने वाली दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए यौन उत्पीड़न के बाद राज्य सरकार ने ठाणे जिले के सभी जिला परिषद स्कूलों की कक्षाओं में सीसीटीवी लगाने का फैसला किया है। बुधवार को इस बात की जानकारी ग्रामीण विकास मंत्री जयकुमार गोरे ने दी।
गोरे की अध्यक्षता में मंत्रालय में ठाणे जिले के जिला परिषदों ने स्कूलों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी छात्रों की सुरक्षा और स्कूल में गुणवत्ता प्रबंधन के लिए उपयोगी साबित होंगे, इसलिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीसीटीवी लगाने की योजना बनाएं। स्कूलों की मरम्मत का काम प्राथमिकता से पूरा किया जाना चाहिए, इसके लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। ठाणे जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क विकास और आवास योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है और उन्होंने निर्देश दिया कि आने वाले दिनों में लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तेज गति से काम किया जाए।
गोरे ने ठाणे जिला परिषद द्वारा कार्यान्वित अभिनव पहलों की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई गई है। बैठक में विधायक किसन कथोरे, विधायक सुलभा गायकवाड़, ग्राम विकास विभाग के सचिव एकनाथ डवले, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन घुगे, उप सचिव प्रशांत पाटिल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।