वसई : विरार में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों से करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूलना ट्रैफिक पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। पिछले 5 सालों में, करीब 2.16 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों पर 12.87 करोड़ रुपये का जुर्माना बकाया है, जिसका भुगतान करने से वे कतरा रहे हैं। नालासोपारा में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से ई-चालान के जरिए जुर्माना वसूला जाता है, लेकिन हजारों लोग अपने मोबाइल पर आए चालान को नजरअंदाज कर देते हैं।
2021 से जुलाई 2025 तक, वसई और विरार ट्रैफिक पुलिस ने कुल 12 करोड़ 87 लाख 23 हजार 608 रुपये का जुर्माना लगाया है, जिसमें से वसई ट्रैफिक विभाग का बकाया 7.51 करोड़ रुपये है और विरार ट्रैफिक विभाग का बकाया 5.35 करोड़ रुपये है। कुल मिलाकर 2 लाख 16 हजार 778 वाहन मालिकों ने इस बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। वहीं, इसी अवधि में पुलिस ने 3 लाख 42 हजार 255 वाहन चालकों से 15 करोड़ 17 लाख 39 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूल भी किया है। वीआईपी कारों के मालिक भी शामिल जिन लोगों पर जुर्माना बकाया है, उनमें लगभग 3 से 4 हजार वीआईपी कार मालिक भी शामिल हैं, जो लाखों रुपये की महंगी गाड़ियां होने के बावजूद जुर्माने का भुगतान करने से बच रहे हैं।





Users Today : 27
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 370
Users Last 30 days : 859
Users This Month : 317
Users This Year : 9267
Total Users : 70474
Views Today : 35
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 511
Views Last 30 days : 1115
Views This Month : 438
Views This Year : 10475
Total views : 106498
Who's Online : 1


