मुंबई : छठ पर्व पर घर पहुंचने वालों का सफर आसान हो सके, इसके लिए रेलवे की ओर से पूजा विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। सोमवार को मुंबई, धनबाद, बंगलूरू सहित अन्य जगहों से आने वाली ट्रेनें बनारस, वाराणसी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेनों का हर दिन शेड्यूल जारी किया जा रहा है। सोमवार को बनारस से 01031 बनारस-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन शाम 4 बजे चलेगी जो प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, नासिक रोड होते हुए छात्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गोरखपुर से ट्रेन सं. 03678 गोरखपुर-धनबाद स्पेशल ट्रेन सोमवार को गोरखपुर से अपराह्न 3:30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर, भटनी, मऊ, औड़िहार, जौनपुर होते हुए वाराणसी आएगी। यहां के बाद धनबाद के लिए रवाना होगी।
रेलवे दे रहा सुविधा
महबूबनगर से चलने वाली स्पेशल ट्रेन 05313 महबूबनगर-गोमतीनगर स्पेशल ट्रेन सोमवार को महबूबनगर से रात 10:10 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, मऊ, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बाराबंकी होते हुए गोमतीनगर जाएगी।
06529 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बंगलूरू से सोमवार को शाम 7 बजे प्रस्थान कर वाराणसी, मऊ, देवरिया सदर, गोरखपुर जाएगी। सोमवार को बड़ोदरा से 09185 बड़ोदरा-मऊ स्पेशल ट्रेन शाम 7 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड, बनारस, औड़िहार जाएगी। छठ को देखते हुए वाराणसी मंडल के छपरा, सीवान, बलिया और बनारस रेलवे स्टेशनों पर अस्थायी यात्री आश्रय स्थल और पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।





Users Today : 11
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 449
Users Last 30 days : 892
Users This Month : 424
Users This Year : 9374
Total Users : 70581
Views Today : 13
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 613
Views Last 30 days : 1155
Views This Month : 576
Views This Year : 10613
Total views : 106636
Who's Online : 0


