ठाणे, जिले से कथित तौर पर देह व्यापार चलाने के आरोप में 40 साल की महिला कव्वाली गायिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि इससे पहले आरोपी रोशनी बब्लू शेख को 26 फरवरी को मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट के मानव तस्करी विरोधी सेल द्वारा चलाए गए एक ऑपरेशन में पकड़ा गया था.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कव्वाली गायिका मुंबई के सांताक्रूज, अंधेरी, दहिसर, बोरीवली और अन्य इलाकों में देह व्यापार का संचालन करती थी. पुलिस को जब इसके बारे में शिकायत मिली, तो उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर एक प्रसिद्ध ढाबे में जाल बिछाया. इसके बाद उसे पकड़ लिया. उन्होंने एक महिला पीड़ित को भी बचाया और सौदे में शामिल नकदी भी जब्त की.
उन्होंने बताया कि बचाई गई महिला को पुनर्वास केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है. वरिष्ठ निरीक्षक समीर अहिरराव ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में जांच की जा रही है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इससे पहले ठाणे पुलिस ने शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस का कहना था कि तीनों आरोपी अपराध करने के लिए चोरी के ऑटो-रिक्शा में यात्रा करते थे. इसके बाद चोरी और लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे. बाद में वाहनों को छोड़कर फरार हो जाते थे. आरोपियों के पास से कुछ नकदी, एक मोबाइल फोन और एक ऑटो रिक्शा बरामद किया गया है.





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


