मुंबई : महाराष्ट्र के एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कह रहे हैं कि जब तक एक सामािजक कार्यकर्ता थे, तब तक सब ठीक था, लिमिट के बाहर हुआ तो कायर्क्रम करता हूं. शिंदे का यह बयान इस वक्त चर्चा में है. बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की विधानभवन में मुलाकात हुई. जब दोनाें एक-दूसरे के सामने आए तो उनके बीच हंसी-मजाक के बीच बातचीत हुई. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीिडया पर वायरल हो रहा है.
इस बीच, मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल द्वारा आरक्षण के मुद्दे पर असम्मानजनक भाषा में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सरकार के मंत्रियों का जिक्र करने से राज्य में माहौल इस समय गर्म है. इस पृष्ठभूमि में माना जा रहा है की मुख्यमंत्री का बयान मनोज जरांगे की ओर इशारा कर रहा है.
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर मराठा आरक्षण कार्यकर्त्ता मनोज जरांगे को धमकाने का आरोप लगाया और पूछा कि अगर जरांगे को कुछ हुआ, तो क्या वह उसकी जिम्मेदारी लेंगे. कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें शिंदे को किथत तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘अगर तुमने सीमा पार की, तो मैं तुम्हें ठीक कर दूंगा.’ कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर पूछा, ‘‘क्या यह धमकी है मुख्यमंत्री? अगर जरांगे को कुछ हुआ, तो क्या मुख्यमंत्री जिम्मेदारी लेंगे.’





Users Today : 7
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 350
Users Last 30 days : 839
Users This Month : 297
Users This Year : 9247
Total Users : 70454
Views Today : 8
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 484
Views Last 30 days : 1088
Views This Month : 411
Views This Year : 10448
Total views : 106471
Who's Online : 0


