मुंबई : महाराष्ट्र में केमिकल से पकाए जाने वाले फलों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का निर्देश खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवल ने निर्देश दिए हैं। मंत्रालय में आयोजित बैठक में मंत्री झिरवल ने कहा कि राज्य में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए खतरनाक रसायनों के इस्तेमाल किया जा रहा है ऐसी शिकायत आ रही है, जिस पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को साफ कहा कि कैल्शियम कार्बाइड (‘मसाला’) सिंथेटिक डाई, कृत्रिम रंग और गैर-मान्य वैक्स कोटिंग का उपयोग मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है और ऐसे मामलों पर दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे रसायन और गैर- मान्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं और इन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य भर के फल बाजारों और मंडियों में कैल्शियम कार्बाइड (‘मसाला’) जैसे खतरनाक रसायनों के उपयोग पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और प्राकृतिक तरीके से पके फल मिल सकें।
अधिकारियों को दिया आदेश
फल बाजारों और मंडी में विशेष निरीक्षण अभियान तेज करें । प्रतिबंधित केमिकल से फल पकाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करें। उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाजारों पर निरंतर निगरानी रखें। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य भर में लोगों को सुरक्षित, प्राकृतिक और गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराना है, उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।





Users Today : 2
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 440
Users Last 30 days : 883
Users This Month : 415
Users This Year : 9365
Total Users : 70572
Views Today : 2
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 565
Views This Year : 10602
Total views : 106625
Who's Online : 0


