मुंबई : मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला यात्री हाईटेक नकली एसी लोकल पास के साथ पकड़ी गई। हैरानी की बात यह है कि पकड़ी गई महिला कोई आम यात्री नहीं, बल्कि एक निजी बैंक में सेल्स मैनेजर है। दरअसल, 26 नवंबर को एसी लोकल में टीटीई विशाल तुकाराम नवले ने जांच के दौरान एक महिला यात्री की ओर से दिखाए गए टिकट (रेलवे पास) पर शक हुआ। टिकट अंबरनाथ से दादर के लिए था, जिसकी वैधता 11 दिसंबर 2025 तक थी।
ऐसे हुआ खुलासा
टिकट जांच के दौरान टीटीआई विशाल ने पाया कि महिला का पास यूटीएस एप की जगह गूगल क्रोम ब्राउजर में खुला हुआ था और उस पर क्यूआर कोड भी नहीं था, जो किसी भी असली डिजिटल पास में जरूरी होता है। इसके बाद टिकट चेकर ने तुरंत पास के सीरियल नंबर की पुष्टि के लिए सेंट्रल रेलवे हेल्पलाइन पर संपर्क किया। जिसके बाद अधिकारियों ने बताया कि पास की वैधता इसी साल फरवरी में समाप्त हो गई थी। जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने निकलकर आई कि पास किसी पुरुष के नाम ओंकार शर्मा के नाम से पंजीकृत था, जो महिला का पति है।
हिरासत में पति-पत्नी
टिकट में धोखाधड़ी का पता चलने के बाद महिला और उसके पति को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान महिला के पति ओमकार ने स्वीकार किया कि उसने अपने कोडिंग ज्ञान का इस्तेमाल करके यह धोखाधड़ी की। उसने नकली यूटीएस पास बनाने के लिए एआई टूल्स का इस्तेमाल किया था।
खुद मैनेजर और पति इंजीनियर
हैरानी की बात यह है कि महिला यात्री गुड़िया एक्सिस बैंक में सेल्स मैनेजर है, और उसका पति पेशे से इंजीनियर है। इसके बावजूद वह कई महीनों से फर्जी पास दिखाकर एसी लोकल में सफर कर रही थी। कल्याण रेलवे पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज की है। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ है कि ओमकार एआई और चैटजीपीटी जैसे टूल्स की मदद से न सिर्फ पत्नी की मदद कर रहा था, बल्कि उसके मोबाइल से 10 और फर्जी पास मिले, जो उसने अलग-अलग लोगों को भेज रखे थे।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


