नई दिल्ली : एयरबस-32 देश में पिछले दिनों कुछ फ्लाइटों में जीपीएस स्पूफिंग की घटनाएं सामने आई है। अब ये बात सामने आई कि ये घटनाएं ना केवल दिल्ली एयरपोर्ट पर बल्कि देश के अन्य छह एयरपोर्ट पर भी हुई। इनमें दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के अलावा मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, अमृतसर और चेन्नई के एयरपोर्ट भी शामिल है। यहां पायलटों ने लैंडिंग के दौरान स्पूफिंग का सामना किया था। जीपीएस स्पूफिंग का मतलब है किसी डिवाइस या वाहन को झूठा जीपीएस सिग्नल भेजकर उसकी लोकेशन गलत दिखाना। ऐसे में पायलट को लगता है कि वह किसी और जगह है। स्पूफिंग की इन घटनाओं की जानकारी राज्यसभा में नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने दी। डीजीसीए के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट के चार रनवे में से एक मेन रनवे 28/10 में से रनवे-10 वाली साइड में पायलटों को स्पूफिंग का सामना करना पड़ा था। इस पूरे मामले की एजेंसियां जांच कर रही हैं।
रनवे की जगह कुछ और लोकेशन दिखाई दी थी
स्पूफिंग की समस्या पर कुछ फ्लाइट के पायलटों ने जांच के दौरान डीजीसीए को बताया था कि जब वह जीपीएस आधारित लैंडिंग सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे-10 साइड में लैंड करने के लिए अप्रोच कर रहे थे, तभी उन्हें रनवे की जगह कुछ और लोकेशन दिखाई दी थी। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत दिल्ली एटीसी को दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए पायलटों को जरूरी दिशा-निर्देश देते उनकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई थी। इस तरह के मामले सामने आने के बाद एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने 10 नवंबर को एयरलाइंस और पायलटों को आदेश दिए थे कि वह स्पूफिंग की घटना का सामना करते ही इसकी तुरंत रिपोर्ट करें।
स्पूफिंग पर पहले भी जारी हुई है अडवाइजरी
इससे पहले स्पूफिंग और जैमिंग मामले को लेकर भारतीय रेगुलेटर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिवल एविएशन ने 2023 में भी अडवाइजरी जारी करते हुए एयरलाइंस और पायलटों को आदेश दिए थे कि वह ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट तुरंत करें। इसके बाद से देश के विभिन्न एयरपोर्ट से इस तरह के मामले सामने आए। खास बात यह भी है कि 2023 में भी स्यूफिंग के संबंध में डीजीसीए ने नवंबर में एडवाइजरी जारी की थी और इस साल भी नवंबर में ही ऐसी घटनाएं सामने आई है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


