Home Maharashtra 31 दिसंबर तक मुंबई में सभी स्कूल बंद रहेंगे

31 दिसंबर तक मुंबई में सभी स्कूल बंद रहेंगे

53
0

मुंबई : देश में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अब 31 दिसंबर स्कूल बंद रहेंगे. इसको लेकर बीएमसी ने आदेश जारी कर दिए हैं.
कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन की वजह से देशभर में लंबे समय तक स्कूल और कॉलेज बंद रहे थे. हालांकि, अब कई राज्यों की सरकारों ने तय शर्तों के साथ स्कूल और कॉलेज खोलने का फैसला लिया है. इसी क्रम में गुजरात सरकार ने भी 23 नवंबर से स्कूल-कॉलेज खोलने का निर्णय लिया था. लेकिन अब सरकार ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अपने इस फैसले को वापस ले लिया है.
दरअसल, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण अब गुजरात में 23 नवंबर से स्कूल-कॉलेज नहीं खुलेंगे. गुजरात सरकार की कैबिनेट ने बैठक में स्कुल और कॉलेज खुलने का जो निर्णय लिया था, अब वो वापस ले लिया है.