मुंबई : मुंबई में चेम्बूर के निकट मंगलवार सुबह एक बस चालक को दिल का दौरा पड़ने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सिग्नल पोस्ट से टकरा गया। हालांकि इस घटना में सभी नौ यात्री सुरक्षित बच गए। एक अधिकारी ने बताया कि बेस्ट की बस चेम्बूर से टाटा पावर हाउस जा रही थी और सुबह करीब 11 बजे बसंत सिनेमा के निकट चालक को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद बस अनियंत्रित हो गई। बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) के अधिकारी ने बताया कि बस में उस समय एक पुलिसकर्मी समेत नौ यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी ने एक पुलिस वाहन को बुलाया और चालक को विद्याविहार के रजवाडी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी ने बताया, ‘ ‘ सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस चालक का इलाज रजवाडी अस्पताल में चल रहा है।’’ बेस्ट, महानगरपालिका की परिवहन इकाई है और इसके पास करीब 4,000 बसे हैं।





Users Today : 7
Users Yesterday : 23
Users Last 7 days : 116
Users Last 30 days : 594
Users This Month : 287
Users This Year : 11308
Total Users : 72515
Views Today : 9
Views Yesterday : 28
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 725
Views This Month : 362
Views This Year : 12995
Total views : 109018
Who's Online : 0


