मुंबई : मुंबई के 38 वर्षीय एक कारोबारी के साथ ठाणे के दो नागरिकों ने कथित तौर पर 2.76 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार फरियादी अरविंद गिरि कपड़ों का व्यापार और पेट्रोलियम उत्पादों का थोक कारोबार करते हैं और उनके दोस्त विनोद ठाकुर ने उनसे संपर्क कर टार के कारोबार में साझेदारी करने को कहा। एक अधिकारी ने कहा कि फरियादी से समय- समय पर कर्मचारियों और टैंकरों का भुगतान कराया गया और अगस्त तक उन्होंने 2.76 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया था। उन्होंने कहा कि आरोपी ठाकुर ने कथित तौर पर गिरि से कहा था कि मामले के एक अन्य आरोपी महेंद्र पांडेय ने उसे धोखा दिया है जो उसके यहां काम करता था। अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 6
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 81
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 140
Views This Year : 3455
Total views : 99478
Who's Online : 1


