Home Country संक्रमण रोकने की कोशिशों में एक नया तरीका : 5 रुपए का...

संक्रमण रोकने की कोशिशों में एक नया तरीका : 5 रुपए का टिकट लेकर बाजार में एंट्री मिलेगी, 1 घंटे से ज्यादा रुके तो 500 रुपए फाइन

76
0

नासिक : पुलिस ने करोना संक्रमण रोकने की कोशिशों में एक नया तरीका निकाला है। नासिक पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे का कहना है कि है कि जो भी व्यक्ति बड़े बाजार, शॉपिंग मॉल या भीड़भाड़ वाली जगह पर जा रहे हैं तो उन्हें सबसे पहले 5 रुपए का एंट्री टिकट लेना होगा, यह एक घंटे तक ही वैलिड रहेगा। अगर कोई इससे ज्यादा समय बाजार में रहेगा तो उस पर 500 रुपए का फाइन लगेगा।
पुलिस का मानना है कि इस तरह से नासिक के बाजारों में भीड़ को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी और कोरोना के मामल बढ़ने से रोके जा सकेंगे। लोग बहुत जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलेंगे और फाइन के डर से जल्दी घर लौटेंगे।
नासिक जिला अस्पताल की मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 1 लाख 47 हजार 141 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। अब 25,190 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 2,351 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत नासिक ग्रामीण में 83%, नासिक शहर में 85.18%, मालेगांव में 78.75% है। ओवरऑल 84.24% मरीज रिकवर हो चुके हैं।
देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 56,000 से ज्यादा नए केस आए हैं और 271 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इनमें से ज्यादातर केस देश के कुछ राज्यों से ही आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश के सबसे ज्यादा एक्टिव मरीजों वाले 10 जिलों में 8 महाराष्ट्र के हैं। इनमें पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, नांदेड़, अहमदनगर शामिल हैं।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को मंगलवार को कोरोना के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री के परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। इससे पहले एक अधिकारी ने बताया था कि 22 मार्च की रात को रश्मि ठाकरे के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और उसके बाद से वे घर में क्वारैंटाइन थीं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और रश्मि ठाकरे ने 11 मार्च को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था।