बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव में चुनावी सभा का दौर जारी है. जनता को लुभाने के लिए नेता जगह-जगह जनसभा कर रहे हैं. इस दौरान लोगों की भीड़ भी अच्छी खासी देखने को मिल रही है. लेकिन भीड़ में वे लोग भी हैं जो नेता से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. ऐसा ही मामला औरंगाबाद में देखने को मिला जब मंच पर बैठे तेजस्वी यादव पर एक युवक ने चप्पल फेंक दी.
दरअसल, औरंगाबाद के बभंडी में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश राम के प्रचार में तेजस्वी यादव के लिए मंच बनाया गया था जहां उनका भाषण सुनने के लिए लोगों की भीड़ आई हुई थी. वहीं चुनावी सभा में अचानक उस समय अफरातफरी मच गई जब मंच पर बैठे तेजस्वी यादव पर एक दिव्यांग युवक ने दो बार चप्पल फेंक दी.
पहली बार फेंकी गई चप्पल तेजस्वी के बगल से गुजर गई. मगर जब तक नेता कुछ भी समझ पाते तब तक दूसरी चप्पल भी उस युवक ने तेजस्वी यादव पर फेंक दी. जो सीधे जाकर उनके शरीर पर लगी. मंच पर बैठे नेता और तेजस्वी यादव यह सब देख चौंक गए.
आनन-फानन उस दिव्यांग युवक को किसी तरह शांत कराया गया. तब जाकर तेजस्वी यादव ने अपना भाषण देना शुरू किया. वैसे तेजस्वी यादव ने भी इस चप्पल प्रकरण को कुछ खास तवज्जो नहीं दी और भाषण देकर वहां से चलते बने.
बता दें कि औरंगाबाद जिले में तेजस्वी यादव ने तीन सभाएं कीं जिसमें कुटुम्बा विधान सभा के बभांडी, रफीगंज और औरंगाबाद शामिल है. औरंगाबाद के कुटुम्बा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश राम हैं. वे पिछली बार यहां से कांग्रेस के टिकट पर ही विधायक चुने गए थे.





Users Today : 7
Users Yesterday : 9
Users Last 7 days : 114
Users Last 30 days : 612
Users This Month : 264
Users This Year : 11285
Total Users : 72492
Views Today : 7
Views Yesterday : 13
Views Last 7 days : 136
Views Last 30 days : 748
Views This Month : 332
Views This Year : 12965
Total views : 108988
Who's Online : 1


