मेरठ : मेरठ जिले के हापुड़ रोड आशियाना काॅलोनी में देर रात कैरम बोर्ड बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। लपटें देख फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई गई है। सराय बहलीम निवासी नासिर की आशियाना काॅलोनी में कैपिटल स्पोर्ट्स नाम से कैरम बोर्ड बनाने की फैक्ट्री है। देर रात अचानक उसकी फैक्ट्री के अंदर से धुआं निकलने लगा। थोड़ी देर बाद ही फैक्ट्री के अंदर से आग की लपटें उठने लगीं। आग ने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री से आग लपटें निकलते देख लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
जब फैक्ट्री में आग की लपटें तेज हुईं तो लोग जान बचाने के लिए घर से बाहर भाग खड़े हुए। घंटों तक आशियाना कॉलोनी में अफरातफरी का माहौल रहा। मोहल्ले के लोगों ने ही आग लगने की सूचना फैक्ट्री मालिक नासिर और दमकल विभाग को फोन से दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोश राय का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण का पता चल सकेगा।





Users Today : 47
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 433
Users Last 30 days : 910
Users This Month : 394
Users This Year : 9344
Total Users : 70551
Views Today : 56
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 595
Views Last 30 days : 1181
Views This Month : 540
Views This Year : 10577
Total views : 106600
Who's Online : 0


