मुंबई : यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखकर मुंबई सेंट्रल से इंदौर के मध्य चलने वाली मुंबई सेंट्रल इंदौर तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्तारित की जा रही है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार मुंबई सेंट्रल इंदौर तेजस स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 27 फरवरी तक निर्धारित है, 27 मार्च तक मुंबई सेंट्रल से चलेगी। इसी प्रकार इंदौर मुंबई सेंट्रल तेजस स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 28 फरवरी निर्धारित है, 28 मार्च 2026 तक इंदौर से चलेगी।
यह ट्रेन पूर्व निर्धारित मार्ग, कोच कंपोजिशन, दिन एवं ठहराव के साथ ही चलेगी। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई सेंट्रल इंदौर तेजस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के विस्तारित फेरों की बुकिंग सभी यात्री आरक्षण केंद्रों एवं आइआरसीटीसी की वेबसाइट से शुरू है।
डीएफसीसीआईएल परियोजना के अंतर्गत ब्लाक के कारण ट्रेनें प्रभावित डीएफसीसीआइएल परियोजना के अंतर्गत मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में दिवा–वसई रोड खंड पर खारबाव स्टेशन पर नई अप एवं डाउन गुड्स लाइन के कमीशनिंग कार्य के कारण 21 फरवरी को रतलाम मंडल से चलने वाली तथा गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
जनसंपर्क अधिकारी कुमार के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है। इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 21 फरवरी को इंदौर स्टेशन से दो घंटे विलंब से चलेगी। जयपुर–पुणे एक्सप्रेस 21 फरवरी को जयपुर स्टेशन से तीन घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी। तिरुवनंतपुरम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 21 फरवरी को तिरुवनंतपुरम स्टेशन से साढ़े तीन घंटा विलंब से प्रस्थान करेगी।





Users Today : 46
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 432
Users Last 30 days : 909
Users This Month : 393
Users This Year : 9343
Total Users : 70550
Views Today : 55
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 594
Views Last 30 days : 1180
Views This Month : 539
Views This Year : 10576
Total views : 106599
Who's Online : 0


