Home Maharashtra मुंबई पुलिस के 50 हजार कर्मचारियों का सैलरी एचडीएफसी बैंक में ट्रांसफर...

मुंबई पुलिस के 50 हजार कर्मचारियों का सैलरी एचडीएफसी बैंक में ट्रांसफर किया जाएगा

73
0

मुंबई : मुंबई पुलिस में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी अब एक्सिस बैंक के अकाउंट में नहीं आएगी. इन सभी कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट प्राइवेट सेक्टर के ही एक अन्य बैंक यानी एचडीएफसी बैंक में शिफ्ट किया जा रहा है. मुंबई पुलिस के अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है. इस संबंध में एक सरकारी सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है. बता दें कि मुंबई पुलिस में देश की सबसे बड़ी पुलिस फोर्स में से एक हैं. इसमें करीब 50 हजार कर्मचारी काम करते हैं.
ऐसे में अब इन सभी कर्मचारियों की सैलरी अकाउंट को एचडीएफसी बैंक में ट्रांसफर किया जाएगा. दरअसल, मुंबई ​पुलिस और एक्सिस बैंक के बीच सभी कर्मचारियों की सैलरी अकाउंट के लिए समझौता ज्ञापन की अवधि 31 जुलाई 2020 को ही समाप्त हो चुकी है. इसके बाद से ही मुंबई पुलिस दूसरे बैंक की तलाश में थी, जो उनके कर्मचारियों को एक्सिस बैंक से ज्यादा सुविधाएं दे सके. सर्कुलर में बताया गया कि कई बैंकों ने इसके लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसमें से मुंबई पुलिस ने एचडीएफसी बैंक को चुना. इसके लिए एचडीएफसी बैंक और मुंबई पुलिस के बीच एक नया समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया.सर्कुलर में दी गई जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस के कर्मचारी की मौत प्राकृतिक तौर पर या कोविड-19 की वजह से मौत होने पर 10 लाख रुपये तक का लाइफ इंश्योरेंस कवर मिलेगा. इसके अलावा मुंबई पुलिस में काम करने वाले कर्मचारियों को 90 लाख रुपये का एक्सिडेंटल डेथ कवर मिलेगा. स्थायी आधा विकलांगता की स्थिति में 50 लाख रुपये का कवर मिलेगा.