मुंबई : निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर जारी किया है। इसके बाद से ही फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच इम्तियाज अली उस समय मुश्किल में पड़ गए जब वे मुंबई हवाई अड्डे पर एक दुकान में अपना बैग भूल गए। जबकि इम्तियाज खुद एयरपोर्ट से बाहर आ चुके थे। आखिर फिर इम्तियाज के बैग का क्या हुआ और क्या वो उन्हें वापस मिला या नहीं?
मुंबई पुलिस का जताया आभार
इम्तियाज अली ने खुद इस घटनाक्रम को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा कर इस पूरी घटना के बारे में बताया। इम्तियाज अपना बैग मुंबई एयरपोर्ट पर ही एक दुकान में भूल आए थे और खुद बाहर आ गए थे। इसलिए वो वापस अंदर नहीं जा सकते थे।
ऐसे में मुंबई पुलिस उनकी मदद को आगे आई और उनका बैग वापस दिलवाया। अपना बैग वापस दिलवाने में मदद करने के लिए इम्तियाज ने मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त किया है। अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं अपना बैग अंदर एक दुकान में भूल गया और हवाई अड्डे से बाहर आ गया और मुश्किल में पड़ गया। वापस अंदर नहीं जा सका। लेकिन मुंबई पुलिस मदद के लिए मौजूद थी। नाजिम पठान ने मेरे लिए बहुत मदद की। धन्यवाद सर, जय हिंद।’
12 जून को रिलीज होगी इम्तियाज की ‘मैं वापस आऊंगा’
वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों इम्तियाज अली की आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर जारी किया गया था। यह एक रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में विभाजन का दर्द और एक लव स्टोरी देखने को मिलेगी। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


