मुंबई : मानसून से पहले इस सीजन की पहली बारिश की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई लिए मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इस पूर्वानुमान से मुंबई के लोगों को हाल के दिनों में व्याप्त भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
गरज-चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि मुंबई के अलग-अलग जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान आएगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही मुंबई के कई इलाकों में बारिश का भी अनुमान है।
पालघर जिले में भी बारिश का अनुमान
आईएमडी ने मुंबई के साथ ही पालघर जिले में भी बुधवार (22 अप्रैल) तक हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं, ठाणे और रायगढ़ जिलों को गरज के साथ बौछारें और मध्यम बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट पर रखा गया है।
बारिश के बाद फिर से बढ़ जाएगी गर्मी
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून से पहले की बारिश से गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है। अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यह मानसून से पहले के मौसम के सामान्य पैटर्न के अनुरूप है, जिसमें शाम की बारिश से तापमान में दोबारा वृद्धि होने से पहले अस्थायी राहत मिलती है।
महाराष्ट्र के इन इलाकों में हो रही बारिश
पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आया है। इसमें पुणे, नासिक, सतारा और जलगांव जैसे इलाकों में बारिश हुई है। मालूम हो कि महाराष्ट्र में मानसून से पहले का मौसम, जो आमतौर पर मार्च से मई तक रहता है।





Users Today : 53
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 439
Users Last 30 days : 916
Users This Month : 400
Users This Year : 9350
Total Users : 70557
Views Today : 62
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 601
Views Last 30 days : 1187
Views This Month : 546
Views This Year : 10583
Total views : 106606
Who's Online : 0


