मुंबई : अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड का एक ऐसा सनसनीखेज मिडनाइट ऑपरेशन सामने आया जिसने समंदर के रास्ते पनप रहे स्मगलिंग सिंडिकेट की रीढ़ तोड़ दी है. मुंबई तट के पास एक सीक्रेट टिप पर एक्शन लेते हुए कोस्ट गार्ड के शूरवीरों ने अंधेरी रात में एक संदिग्ध नाव को घेरकर ऐसा धावा बोला, जिसे देखकर स्मगलरों के होश उड़ गए. मुंबई कोस्ट के पास ऑफशोर ऑयल रिग के करीब अवैध डीजल स्मगलिंग और संदिग्ध हरकतों का खेल चल रहा था. जैसे ही कोस्ट गार्ड को 10 सितंबर की दोपहर सटीक खुफिया इनपुट मिला, उन्होंने बिना एक पल गंवाए अपना एडवांस्ड ऑफशोर गश्ती पोत समंदर में उतार दिया.
कोस्ट गार्ड की टीम ने अंधेरे का फायदा उठाकर संदिग्ध बोट को इंटरसेप्ट किया और उस पर धावा बोल दिया. जब बोट की कोना-कोना तलाशी ली गई तो अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गईं. बोट में छुपाकर रखी गई अवैध शराब और करीब ₹10 लाख का बेहिसाब कैश बरामद हुआ. इस तगड़े स्ट्राइक के बाद कोस्ट गार्ड ने तुरंत नाव समेत उसके 6 क्रू मेंबर्स को कस्टडी में ले लिया और खींचकर मुंबई हार्बर ले आई. अब सभी 6 आरोपियों और जब्त कैश को लोकल अथॉरिटीज़ के हवाले कर दिया गया है. खुफिया एजेंसियां और कानून प्रवर्तन टीमें मिलकर इस पूरे इंटरनेशनल या लोकल स्मगलिंग नेटवर्क की कुंडली खंगालने में जुट गई हैं.





Users Today : 21
Users Yesterday : 23
Users Last 7 days : 350
Users Last 30 days : 1029
Users This Month : 640
Users This Year : 9590
Total Users : 70797
Views Today : 25
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 425
Views Last 30 days : 1313
Views This Month : 828
Views This Year : 10865
Total views : 106888
Who's Online : 1


