मुंबई : घर खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ) की खास रेजिडेंशियल योजना- मेरा पसंदीदा सिडको घर- मेरी पहली पसंद के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कंप्यूटर आधारित लॉटरी निकाली गई. इस लॉटरी में कुल 4779 घरों के लिए ड्रॉ निकाला गया है. यह लॉटरी प्रोग्राम सीबीडी बेलापुर में सिडको भवन में आयोजित किया गया. आपको बता दें कि इस योजना के तहत खास तौर से 1बीएचके फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 23.50 लाख रुपए से शुरू होती है.
3142 आवेदकों को किया विजेता घोषित
सिडको की इस लॉटरी प्रक्रिया में कुल 3142 आवेदकों को विजेता घोषित किया गया है, यानी कुल इतने लोगों को घरों का आवंटन किया गया है.
15 अगस्त 2026 को लॉन्च की योजना
जिन लोगों ने इस योजना के तहत आवेदन किया था, वे लॉटरी के विजेताओं की पूरी लिस्ट सिडको की आधिकारिक वेबसाइट www.cidcohomes.com पर जाकर देख सकते हैं.
सिडको ने यह रेजिडेंशियल योजना 15 अगस्त 2026 को लॉन्च की थी. इस योजना के तहत ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों के लिए कुल 4779 घर उपलब्ध कराए गए थे.
घर नवी मुंबई के अलग-अलग इलाकों में स्थित हैं, जिसमें तलोजा सेक्टर 39 में 4229 घर, कलंबोली बस डिपो के पास 257 घर, खारघर बस डिपो के पास 293 घर हैं.
23.50 लाख रुपए से कीमत शुरू
योजना की खास बात यह है कि इस योजना के तहत दिव्यांग आवेदकों के लिए भी कुछ घर रिजर्व रखे गए थे. तलोजा के सेक्टर 39 में स्थित रायगढ़ रेजिडेंसी में घरों की कीमत 23.50 लाख रुपए है. इसका कारपेट एरिया 27.47 से 27.56 वर्ग मीटर है.
2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा घर
रायगढ़ रेजिडेंसी में घर 31 दिसंबर 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा. इस योजना में हिस्सा लेने के लिए सालाना इनकम 6 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए.
खारघर बस डिपो, सेक्टर 14 में स्थित तक्षशिला हाइट्स का कारपेट एरिया 27.10 से लेकर 27.12 वर्ग मीटर है. यहां कुल 293 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 43.50 लाख रुपए तय की गई है. यह प्रोजेक्ट 30 अप्रैल 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है.





Users Today : 20
Users Yesterday : 23
Users Last 7 days : 349
Users Last 30 days : 1028
Users This Month : 639
Users This Year : 9589
Total Users : 70796
Views Today : 23
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 423
Views Last 30 days : 1311
Views This Month : 826
Views This Year : 10863
Total views : 106886
Who's Online : 1


