Home Foreign फ्रांस में तबाही, एक दिन में 523 और मौतें और 33,417 नए...

फ्रांस में तबाही, एक दिन में 523 और मौतें और 33,417 नए मामले सामने आए

67
0

यूरोपीय देशों में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने एक बार फिर से सबको दहशत में ला दिया है। फ्रांस में लागातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों से चिंता बढ़ गई है। फ्रांस में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से पिछले 24 घंटो के दौरान 523 लोगों की मौत हुई है और 33,417 लोग संक्रमित हुए हैं।
फ्रांस में अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35,541 और संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1,98,695 हो गया है। मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को बताया गया कि महामारी की स्थिति के अनियंत्रित होने के बाद सरकार इसे नियंत्रण में लाने के लिए ‘कठिन निर्णयों’ को लेने पर मजबूर हो गई है।
फ्रांस की डेटा वेबसाइट के अनुसार, वर्तमान में कोविड-19 के 18,978 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है जिनमें से 2,918 की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नये कदमों को लेकर बुधवार शाम राष्ट्र को संबोधित करेंगे। मैक्रॉन के कायार्लय ने यह जानकारी दी है।
जर्मनी में पिछले 24 घंटों के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के 11,4०9 नए मामलों की पुष्टि के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 449,275 हो गई। रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए संघीय सरकारी एजेंसी आरकेआई के अनुसार देश में शनिवार को रिकॉर्ड 14,714 मामले सामने आये थे और इसी दिन देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या दस हजार के पार हो गई थी।