Home Maharashtra मुंबई : एक ही दिन 2 आत्महत्या से सनसनी, शिवाजी नगर पुलिस...

मुंबई : एक ही दिन 2 आत्महत्या से सनसनी, शिवाजी नगर पुलिस जांच में जुटी

78
0

मुंबई : पूर्वी उपनगर के शिवाजी नगर पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में 24 घंटे के भीतर दो आत्महत्याओं का मामला सामने आया है,जिसमे एक महिला भी है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है और मृतक के परिवार वालो का बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.पत्नी के दुपट्टे से लगाई फांसी
शिवाजी नगर पुलिस थाने के पुलिस उप निरीक्षक गणेश कोल्हाल ने बताया कि मृतक व्यक्ति का नाम राजू प्रभुदास भंडारी (27) है जो की रिक्शा चालक था. राजू को शराब पीने की आदत थी और वो हमेशा अपनी पत्नी से लड़ता था. 31 अक्टूबर की रात शराब पीने को लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और फिर जब घर में कोई नहीं था तब राजू ने घर के छत पर लगे हुक और पत्नी के दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.महिला डिप्रेशन में थी. शिवाजी नगर पुलिस थाने के पुलिस उप निरीक्षक वैभव वीर ने बताया कि दूसरी मृतक 25 वर्षीया विवाहित महिला गोवंडी के रफ़ीक नगर इलाके में अपने माता-पिता के घर रहती थी. 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन महिला को टीबी और अकड़ी की बीमारी थी, जिसकी वजह से पति ने उसे शादी के एक माह बाद ही छोड़ दिया था. उसका इलाज सायन हॉस्पिटल में ही चल रहा था और वह काफी डिप्रेशन में रहती थी. पीड़ित महिला के घर वाले शनिवार की रात शादी में गए थे, उस समय घर में अकेले होने की वजह से उसने जहर पी लिया था. पड़ोसियों ने महिला को उलटी करता देख उसके घर वालों को खबर दी और परिवार ने उसे रात में ही सायन हॉस्पिटल में भर्ती किया, लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई. शिवाजी नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर गायके ने बताया की दोनों मृतक का परिवार सदमे में है, लेकिन उनके बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.