चंडीगढ़ : भजपा के चंडीगढ़ अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में वीरवार को महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ सेक्टर-33 में प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन एक मीडिया हाउस के चीफ एडिटर की गिरफ्तारी के खिलाफ किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अरुण सूद ने कहा कि इस घटना ने आपातकाल के काले दौर की याद ताजा करवा दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा का यह प्रदर्शन किसी एक व्यक्ति या एक पत्रकार के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए है और हम सदैव लोकतंत्र के रक्षा हेतु तत्पर रहेंगे। सूद ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र की सरकार द्वारा किए गए इस निदनीय कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाये उतनी कम है। इस मौके पर पार्टी महासचिव रामवीर भट्टी ने महाराष्ट्र सरकार के इस कदम को शर्मनाक बताते हुए इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में समाचार पत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इनकी स्वतंत्रता पर महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार द्वारा की गयी दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की कड़े शब्दों में निदा की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में आज जो माहौल है, उसे लेकर वहां की जनता में सरकार के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है, जो कभी भी फूट सकता है।
इस अवसर पर आशा जसवाल, नीना तिवारी, जसविदर कौर, अमित राणा, तजिदर सिंह, अनूप गुप्ता, हुकम चंद, रविकांत शर्मा, जगतार सिंह जग्गा, शक्ति प्रकाश देवशाली, अनिल दुबे, चंद्रावती शुक्ला, भारत कुमार, गुरप्रीत ढिल्लों, विनोद अग्रवाल, विजय राणा, कृष्ण कुमार, दीदार सिंह, रविदर पठानिया, राजिदर शर्मा, मनीष भसीन और नरेश पांचाल भी उपस्थित थे।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 87
Views Last 30 days : 383
Views This Month : 163
Views This Year : 3478
Total views : 99501
Who's Online : 0


