मुंबई : काेतवाली थाना इलाके में 21 अक्टूबर काे अमर प्लाजा माॅल में स्थित माेबाइल शाॅप से करीब पांच लाख रुपए के माेबाइल सेट, एसेसरीज और अन्य कीमती सामान पार करने के मामले में पुलिस ने मुंबई ठाणे निवासी अब्दुल मजीद काे गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी शमशेर खान के अनुसार आराेपी से चाेरी का माल भी बरामद कर लिया गया है। अाराेपी से चाेरी की कई वारदाताें के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है, उससे पूछताछ की जा रही है।
काेतवाली थाना प्रभारी शमशेर खान ने बताया कि दुकानदार की शिकायत पर पुलिस टीम ने मामले में जांच की थी। चाेरी हुए माेबाइल फाेन काे ट्रेस किया जा रहा था। इससे आराेपी अब्दुल मजीद की पहचान हाे गई। उसे गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर चाेरी का माल भी बरामद किया गया है। आराेपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह अपने परिजनाें के साथ दरगाह जियारत के लिए अजमेर आया था, जहां चार दिन वे रूके थे। इस दाैरान उसने रैकी कर अमर प्लाजा स्थित माेबाइल शाॅप में वारदात की। उसने छत के रास्ते दुुकान में घुसकर करीब पांच लाख का माल समेट कर बैग में भरकर ले गया।
उल्लेखनीय है कि वारदात सीसी टीवी केमरे में कैद हुई थी। इसके आधार पर ही काेतवाली थाना पुलिस काे अपराधी तक पहुंचने में कामयाबी मिली। थाना प्रभारी के अनुसार आराेपी के अपराधिक रिकार्ड के बारे में मुंबई पुलिस से पता चला है कि उसके खिलाफ चाेरी के कई मुकदमें दर्ज हैं।





Users Today : 52
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 438
Users Last 30 days : 915
Users This Month : 399
Users This Year : 9349
Total Users : 70556
Views Today : 61
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 1186
Views This Month : 545
Views This Year : 10582
Total views : 106605
Who's Online : 0


