Home Crime 12 साल तक तलाक के लिए लड़े, अब साथ रहेंगे पति-पत्नी

12 साल तक तलाक के लिए लड़े, अब साथ रहेंगे पति-पत्नी

37
0

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में करीब एक दशक से चली आ रही तलाक की लंबी लड़ाई का अंजाम सुखद रहा। मैजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पति 12 साल से मानसिक हॉस्पिटल में इलाज करा रही पत्नी को आखिरकार अपने घर ले गया। बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने पिछले साल दिसंबर में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला की स्थिति और उससे जुड़े फैसले को लेकर अपने जद्दोजेहद को भी फैसले में दर्ज किया है।
दरअसल, हॉस्पिटल से पत्नी को सात साल पहले ही छुट्टी मिल गई थी, लेकिन उसके पति ने उसे घर ले जाने से इनकार कर दिया। फैमिली कोर्ट की जज स्वाति चौहान ने कहा, ‘यह एक ऐसा मामला है, जहां पत्नी को अपने ससुराल जाने की इजाजत सिर्फ इसलिए नहीं थी कि उसे छुट्टी के बाद भी एक दशक से अधिक समय तक मानसिक अस्पताल में रहना पड़ा।’
इस कपल की शादी 1993 में हुई थी। पत्नी की दिमागी हालत को लेकर पति की अर्जी पर 2009 में मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट ने एक आदेश पारित किया था। इसके आधार पर उसे मानसिक अस्पताल भेज दिया गया। उसके पति ने 2012 में ‘क्रूरता और दिमागी रूप से अस्वस्थ’ होने के आधार पर तलाक के लिए अर्जी दी।