पाकिस्तान ने आखिरकार मान लिया है कि मुंबई आतंकी हमले में उसकी जमीन का इस्तेमाल हुआ था और वहां से ही आए आतंकियों ने तबाही मचाई थी. पाकिस्तान की ओर से एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें एक दर्जन से अधिक ऐसे आतंकियों के नाम हैं जिनका सीधा संबंध 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले से था.
पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने देश के मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी की है, इन्हीं में ही करीब 19 नाम ऐसे हैं जिनका संबंध मुंबई आतंकी हमले से बताया गया है.
इस सूची में लश्कर ए तैयबा के कई आतंकियों का नाम दिया गया है, जिसमें इफ्तिकार अली, मोहम्मद अमजद खान, मोहम्मद उस्मान, अब्दुल रहमान समेत अन्य आतंकियों के नाम हैं. इसी के साथ पाकिस्तान ने कबूल कर लिया है कि मुंबई आतंकी हमले की प्लानिंग और फंडिंग पाकिस्तान से ही हुई थी.
पाकिस्तान द्वारा जारी इस लिस्ट में उन लोगों के नाम भी दिए गए हैं, जिन्होंने आतंकियों के लिए मोटर बोट, लाइफ जैकेट समेत अन्य सामान खरीदा था और कराची से लेकर मुंबई तक आने का इंतजाम किया था.
आपको बता दें कि 26 नवंबर 2008 को समुद्री रास्ते से आए कुछ आतंकियों ने मुंबई में हमला किया था, इस दौरान रेलवे स्टेशन, ताज होटल समेत कुछ अन्य जगहों को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया था.
इस आतंकी हमले में 160 से अधिक लोगों की जान गई थी. ये पूरा आतंकी हमला करीब तीन दिन तक चला था, जिसमें एक आतंकी जिंदा पकड़ा गया था. जिंदा आतंकी कसाब को बाद में फांसी दी गई थी.
भारत की ओर से तब से लेकर अबतक कई मौकों पर मुंबई हमले के सबूत दिए जा चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान का हाथ साफ दिखाई पड़ता है. लेकिन पाकिस्तान इससे इनकार करता रहा है लेकिन अब उसने खुद ही अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
सिर्फ मुंबई हमला ही नहीं बल्कि उरी, पुलवामा, पठानकोट समेत अन्य कई जगहों पर हुए आतंकी हमले को लेकर भारत सबूत सौंप चुका है लेकिन पाकिस्तान अपने गुनाहों को मानने से इनकार करता रहा है.





Users Today : 53
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 396
Users Last 30 days : 885
Users This Month : 343
Users This Year : 9293
Total Users : 70500
Views Today : 65
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 541
Views Last 30 days : 1145
Views This Month : 468
Views This Year : 10505
Total views : 106528
Who's Online : 0


