मुंबई : मुंबई में कोरोना के ऐक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। शहर में ऐक्टिव मरीजों का आंकड़ा 12 हजार से कम हो गया है। केवल 11 दिन में ऐक्टिव मरीजों की संख्या में 6,907 की कमी आई है। 30 अक्टूबर को मुंबई में 18,438 ऐक्टिव मरीजों थे, जो अब घटकर 11,531 हो गए है। मरीजों के तेजी से ठीक होने से कोविड अस्पतालों के बेड खाली होने लगे हैं।
बीएमसी के मुताबिक, कोविड अस्पतालों के 65 प्रतिशत बेड रिक्त हैं। कोरोना के रिकवरी रेट में भी तेजी से सुधार हो रहा है। एक सप्ताह में रिकवरी रेट 88 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है। रोग के प्रति लोगों में बड़ी जागरूकता की वजह से वायरस के फैलने की रफ्तार भी कम हुई है। ग्रोथ रेट घट कर 0.29 प्रतिशत तक पहुंच गई है। 10 दिन में रोग के डबलिंग रेट में 100 से अधिक दिन की वृद्धि हुई है। डबलिंग रेट 240 दिन हो गया है। शहर के कुछ स्थानों पर तो डबलिंग रेट 300 दिन से भी आगे निकल गया है। कोरोना मरीजों की जल्द पहचान करने के लिए टेस्ट पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अब तक 16,59,302 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। 2, 67,604 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वहीं 2,41,974 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
एक दिन में कोरोना के 858 नए केस दर्ज हुए हैं, जबकि 2,175 लोगों को घर भेजा गया है। 19 मरीजों के मौत के मामले सामने आए हैं। संक्रमण रोग विशेषज्ञ डॉ. ईश्वर गिलाडा के मुताबिक, ऐक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को सतर्कता बरतनी बहुत आवश्यक है। त्योहार के दौरान घर से बाहर निकलते वक्त खास ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि कुछ लापरवाह लोगों के कारण सब को परेशानी हो सकती है।
31 जिलों में कोरोना से कोई मौत नहीं
राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों में कमी आने लगी है। 24 घंटे में महाराष्ट्र के 31 जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण किसी मरीज का मौत का मामला दर्ज नहीं हुआ है। मुंबई के करीब ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, पालघर, पनवेल मनपा और रायगड में गुरुवार को किसी मरीज की मौत कोरोना से नहीं हुई है। मालेगांव मनपा, अहमदनगर, धुले, जलगांव और सोलापुर मनपा में भी मौत का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। गुरुवार को राज्य में 122 मरीजों के मौत के मामले दर्ज हुए हैं। सबसे अधिक 21 मरीजों के मौत के मामले वसई-विरार क्षेत्र में दर्ज हुए हैं। वसई-विरार के बाद मुंबई में 19 मरीजों के मौत के मामले सामने आए हैं। कोरोना की वजह से राज्य में अब तक 45,682 मरीजों की मौत हो चुकी है। 45,682 में सबसे अधिक 10,525 मौत मुंबई में हुई है। राज्य में कोरोना का डेथ रेट 2.63 प्रतिशत है। कोरोना का रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। रिकवरी रेट 92.44 प्रतिशत तक पहुंच गया है। रोजाना नए मामलों से अधिक लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। पिछले 24 घंटे में रोग के 4,496 नए केस दर्ज हुए हैं, जबकि 7,809 लोगों को घर भेजा गया है। 17,36,329 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, 16,05,064 लोग ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए 96,64,275 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। 17,36,329 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।





Users Today : 6
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 392
Users Last 30 days : 869
Users This Month : 353
Users This Year : 9303
Total Users : 70510
Views Today : 6
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 545
Views Last 30 days : 1131
Views This Month : 490
Views This Year : 10527
Total views : 106550
Who's Online : 1


