मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव इलाके में ड्रग्स पैडलर्स के एक ग्रुप ने रविवार रात को नार्कोटिक्स क्राइम ब्यूरो (Narcotics Crime Bureau) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) और उनकी टीम को मिलाकर 5 लोंगो पर अटैक कर दिया. इस हमले में NCB के 2 अधिकारी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं.
आपको बता दें कि नार्कोटिक्स क्राइम ब्यरो (Narcotics Crime Bureau) की टीम पर ये हमला करीब 60 लोगों की भीड़ ने किया है. NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) और उनकी टीम ड्रग पैडलर को पकड़ने गई थी, तभी उन पर हमला कर दिया गया. NCB के 2 अधिकारी विश्वाविजय सिंह और शिवा रेड्डी जिन पर ड्रग पैडलर्स ने हमला बोला था, वो अब सुरक्षित हैं.
NCB की टीम जिस ड्रग पैडलर को पकड़ने गई थी, उसका नाम कैरी मैंडिस (Carry Mandis) है. हालांकि अब मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की मदद से स्तिथि को काबू में कर लिया गया है. कैरी मैंडिस को उसके 3 साथियों के साथ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. इन तीनों के खिलाफ IPC की धारा 353 के तहत गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.





Users Today : 17
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 361
Users Last 30 days : 923
Users This Month : 289
Users This Year : 9239
Total Users : 70446
Views Today : 28
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 496
Views Last 30 days : 1190
Views This Month : 402
Views This Year : 10439
Total views : 106462
Who's Online : 0


