ठाणे : मनसे पदाधिकारी जमील शेख की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य सूत्रधार शाहिद शेख को ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट एक ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, हत्यारे अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक उक्त मामले में पुलिस ने ठाणे से फरार हुए हत्यारों द्वारा उपयोग की गई चार लाख मूल्य की टी-परमिट की एसेंट कार को भी जब्त किया है। इसके अलावा वारदात में उपयोग की गई बाइक पर हत्यारों द्वारा ट्रक की नंबर प्लेट लगाए जाने की बात सामने आई है।
ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-1 के सीनियर पीआई नितिन ठाकरे की अगुवाई में मामले की समांतर जांच शुरू की गई थी। पुलिस टीम ने सात से आठ लोगों से पूछताछ की, जिसके बाद शाहिद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी की छानबीन में पता चला है कि हत्या के बाद हत्यारे ठाणे जेल के सामने से होते हुए कलवा पुल के रास्ते भागे थे। जिस तरह दिनदहाड़े शेख की गोली मारकर हत्या की गई है, उससे पुलिस को आशंका है कि हत्यारे स्थानीय नहीं थे और वे ठाणे से बाहर भाग निकलने में कामयाब हुए हैं। क्राइम ब्रांच की तीन टीम अलग-अलग स्थानों पर हत्यारों की धरपकड़ के लिए निकली है। राबोडी निवासी जमील शेख (49) की 23 तारीख को दोपहर करीब 2 बजे उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वह मोटरसाइकल से कहीं जा रहा था। घात लगाए मोटरसाइकल सवार हत्यारे ने जमील को पीछे से गोली मारी थी और फरार हो गए थे। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया था।
जमील शेख के भतीजे फैसल शेख ने पुलिस को दिए बयान में हत्या में स्थानीय राकांपा नगरसेवक का हाथ होने का आरोप लगाया है। सीनियर पीआई नितिन ठाकरे की अगुवाई में पीआई कृष्णा कोंकणी, एपीआई अविराज कुराडे, संदीप बागुल, प्रफुल्ल जाधव, योगेश काकड, पीएसआई दत्तात्रय सरक तथा अशोक माने की टीम छानबीन में लगी है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 32
Users Last 30 days : 265
Users This Month : 132
Users This Year : 2914
Total Users : 64121
Views Today : 4
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 73
Views Last 30 days : 351
Views This Month : 196
Views This Year : 3511
Total views : 99534
Who's Online : 0


