मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर अशोक चव्हाण ने राज्य में हो रहे एमएलसी चुनाव में महा विकास अघाड़ी सरकार के विजयी होने की भविष्यवाणी की है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र छोड़कर दिल्ली जाना पड़ेगा। यह बात अशोक चव्हाण ने नांदेड़ में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कही। अशोक चव्हाण नांदेड़ में सतीश चव्हाण के चुनाव प्रचार के लिए आये थे।
फड़णवीस ने अघाड़ी सरकार को बोलबचन सरकार कहा था
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस 2 दिन पहले नांदेड़ के दौरे पर थे। नांदेड़ में उन्होंने कहा था कि राज्य की महा विकास आघाडी सरकार सिर्फ बोल बच्चन सरकार है। इसी बात का जवाब अशोक चव्हाण ने आज नांदेड़ में दिया। अशोक चव्हाण ने कहा कि बोलबचन शब्द भारतीय जनता पार्टी पर बिल्कुल सटीक बैठता है। 15 लाख रुपये देने का वादा किसने किया था? दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किसने किया था? नोटबंदी का फायदा होगा यह भरोसा किसने दिलाया था? ऐसे कई सवाल हैं, इन सवालों के हिसाब से बोल बच्चन कौन हुआ? साफ है बीजेपी के लोग ही बोल बचन हैं।
यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण
अशोक चव्हाण ने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस चुनाव में पहली बार शिवसेना,एनसीपी और कांग्रेस तीन पार्टियां एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। इसके अलावा महा विकास अघाड़ी सरकार बनने के बाद यह पहला चुनाव भी है। अब तीनों दल मिलकर इस चुनाव को जरूर जीत हासिल करेंगे। राज्य का सारा पैसा स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च किया गया है। ताकि कोरोना को मात दी जा सके। कोरोना की दूसरी लहर ना आए, इसके लिए सरकार पूरा प्रयत्न कर रही है। ‘मैं फिर से आऊंगा’ बोलने वाले लोगों का सपना कभी पूरा नहीं होगा। ठाकरे सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


