मुंबई : मुंबई में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। साढ़े चार साल का मासूम अपनी बहन के साथ गुब्बारे से खेल रहा था, तभी गुब्बारा फट गया और उसका टुकड़ा मुंह में चिपकने से बच्चे की सांस रुक गई और माता पिता के सामने ही उसने दम तोड़ दिया। घटनाक्रम अंधेरी का है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, यहां साढ़े चार साल के एक बच्चे की गुब्बारे से खेलने के दौरान मौत हो गई। बच्चा परिवार के लोगों के सामने ही बहन के साथ गुब्बारे से खेल रहा था। वह गुब्बारों को फुलाकर हवा में छोड़ रहा था तभी एक गुब्बारा फट गया और उसका एक टुकड़ा उसके मुंह के वोकल कार्ड से चिपक गया। इसी से उसकी मौत हो गई।
वोकल कार्ड से चिपका गुब्बारा मिला
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार ने बताया कि मासूम का नाम देवराज था। वह रविवार रात अपनी बड़ी बहन के साथ खेल रहा था। जैसे ही गुब्बारे का टुकड़ा उसके मुंह के अंदर चिपका वह खांसने लगा। तभी परिवार के लोगों का ध्यान उस पर गया। पिता तथा चाचा ने मुंह से गुब्बारे का टुकड़ा निकालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। आननफानन में मासूम को अंधेरी के क्रिटिकेयर अस्पताल ले गए, जहां से उसे नानावटी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच उसकी हालत बिगड़ती गई। नानावटी अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चा बेहोश हो गया और अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए उसे कूपर अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के प्रभारी डॉ. संदीप इंगले ने वोकल कार्ड में गुब्बारा चिपकने से मौत होने की पुष्टि की। पोस्टमार्टम में बच्चे के वोकल कार्ड से चिपका गुब्बारा मिला।





Users Today : 3
Users Yesterday : 2
Users Last 7 days : 41
Users Last 30 days : 271
Users This Month : 130
Users This Year : 2912
Total Users : 64119
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 354
Views This Month : 186
Views This Year : 3501
Total views : 99524
Who's Online : 0


