मुंबई : मुंबई के ऐंटी करप्शन ब्यूरो ने एक क्लास-1 अफसर को गिरफ्तार किया है। को-ऑपरेटिव सोसायटीज के रजिस्ट्रार ऑपिस में तैनात इस अधिकारी पर साड़ी और कैश की घूस लेने का आरोप है। पुलिस ने क्लास-1 ऑफिसर और उसके बेटे दोनों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो महंगी साड़ियां और दो लाख रुपये कैश भी बरामद किया गया है।
एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि 57 साल के भरत ककाडे कांदीवली ईस्ट रजिस्ट्रार ऑफिसर में पी वॉर्ड के डेप्युटी रजिस्ट्रार हैं। उनके ऊपर बेटे सचिन ककाडे के साथ मिलकर घूस लेने का आरोप लगा है।
अधिकारियों ने बताया कि मलाड वेस्ट इलाके के रोलैक्स अपार्टमेंट के चेयरमैन ने भरत ककाडे के खिलाफ शिकायत की थी। चेयरमैन ने बताया कि उन्होंने रजिस्ट्रार ऑफिस में एक प्रार्थनापत्र डाला था। यह प्रार्थनापत्र सोसायटी में जमा फंड को हाउसिंग सोसायटी में कुछ काम के लिए खर्च करने की अनुमति को लेकर था। भरत ने उन्हें अनुमति देने से मना कर दिया। चेयरमैन का आरोप है कि भरत ने उनसे अनुमति के बदले घूस मांगी। जिसमें दो साड़ियां और दो लाख रुपये की डिमांड की गई।
चेयरमैन ने भरत के खिलाफ एसीबी में शिकायत की। उनकी शिकायत के बाद ऐंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच के लिए एक टीम बनाई थी। टीम ने ऑफिसर को रंगे हाथ पकड़ने की प्लानिंग की। भरत ने चेयरमैन से दो लाख रुपये कैश और साड़ियां लीं। साड़ियों को कीमत 7,595 रुपये है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के सेक्शन-7 की धारा के अंतर्गत जेल भेज दिया है।





Users Today : 2
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 60
Users Last 30 days : 281
Users This Month : 109
Users This Year : 2891
Total Users : 64098
Views Today : 5
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 80
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 139
Views This Year : 3454
Total views : 99477
Who's Online : 0


