इंद्रदेव पांडे
मुंबई – मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया है. उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है. उनकी पत्नी लिजेल उनके साथ हैं. रेमो को आईसीयू से नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. रेमो डिसूजा एक भारतीय कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं. वह हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी और फिल्म ‘फालतू’ और ‘एबीसीडी’ के के लिए जाने जाते हैं. बता दें, रेमो डिसूजा ने कई हिट फिल्मों के गानों की कोरियोग्राफी की है.
इसके बाद वह डांस इंडिया डांस के जज भी रहे थे. एक सफल कोरियोग्राफर बनने के बाद उन्होंने निर्देशन की दुनिया में भी हाथ आजमाया और फिल्म फालतू का निर्देशन किया. इसके बाद साल 2013 में उन्होंने डांस बेस्ड फिल्म एबीसीडी का निर्देशन किया. फिल्म काफी चली जिसके बाद उन्होंने 2015 में एबीसीडी 2 का निर्देंशन किया. इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभुदेवा मुख्य किरदार में थे. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
कोरियोग्राफी और फिल्म निर्देशन के अलावा रेमो डिसूजा सफल जज भी है. डांस इंडिया डांस के अलावा वह कलर्स के शो झलक दिखलाजा और स्टार प्लस के डांस प्लस के भी जज रह चुके हैं.
रेमो डिसूजा का जन्म 2 अप्रैल 1972 को कर्नाटक के बेंगलौर में हुआ था. उनका असली नाम रमेश यादव है. उनके पिता का नाम गोपी नायक है, रेमो डिसूजा ने अपनी पढ़ाई गुजरात के जामनगर से की. वह स्कूली दिनों में बेहद अच्छे एथलीट भी थे. उन्होंने इस दौरान कई बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे. उन्होंने लिजेल से शादी की है जो की एक कॉस्ट्यूम डिजायनर हैं. उनके दो बेटे भी हैं ध्रुव और गबिरिल.





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


