मुंबई : मुंबई से सटे कल्याण महानगर कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका ने प्लास्टिक वेस्ट के उचित निस्तारण के लिए और शहर को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाने लिए अब एक नई मुहिम की शुरुआत की है। इस मुहिम के तहत महानगर पालिका ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे प्लास्टिक को इधर उधर ना फेकें। बल्कि सभी नागरिक प्लास्टिक को एकत्रित करें और नगरपालिका को सौपें। नगरपालिका उस प्लास्टिक के बदले उन्हें पूड़ी सब्जी का कूपन देगी। जिसे दिखाकर नागरिक भोजन कर सकते हैं। केडीएमसी की इस स्कीम के तहत 5 किलो प्लास्टिक देने पर नागरिकों को पूड़ी सब्जी का एक कूपन दिया जाएगा। महानगर पालिका ने इस मुहिम में सिद्धि वेस्ट टू ग्रीन लिमिटेड और तृप्ति गृहउद्योग को भी शामिल किया है।
इसके पहले प्रदूषण से बचाव के लिए बीएमसी समेत राज्य की कई महानगरपालिकाओं ने अपने अपने इलाके में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था। अगर कोई प्लास्टिक का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाता था तो उस पर कार्रवाई होती थी। केडीएमसी ने भी सभी नागरिकों से प्लास्टिक इस्तेमाल ना करने की गुजारिश की थी। जून 2018 में 16 लाख दुकानों से तकरीबन 86 हज़ार किलो प्लास्टिक जप्त की गई थी। इसके लिए 4 करोड़ 65 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल गया था। राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिये कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया था। मई 2020 तक सम्पूर्ण महाराष्ट्र को प्लास्टिक मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसके लिए कई महानगर पालिका अलग अलग मुहिम चला रही हैं।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


