मुंबई. देश के सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों की संख्या वाले राज्य महाराष्ट्र ने एक सकारात्मक उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र 3 करोड़ कोविड वैक्सीन खुराक देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे प्रदेश ने ये उपलब्धि हासिल की। अतिरिक्त मुख्य सचिव हेल्थ डॉक्टर प्रदीप व्यास ने ये जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र ने अब तक 3,00,27,217 वैक्सीन डोजेज दी जा चुकी हैं। जाहिर है प्रदेश में टीकाकरण का काम पूरी रफ्तार से हो रहा है। अच्छी बात ये है कि अब प्रदेश में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.15 फीसदी रह गई है। कोरोना के मामलों में भी लगातार कमी देखी जा रही है।
वैसे, महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 9844 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60 लाख से अधिक हो गई है वहीं संक्रमण से 197 रोगियों की मौत हुई है। इसके अलावा रायगढ, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सातारा, सांगली, कोल्हापुर और हिंगोली, इन सात जिलों में कोरोना संक्रमण बढ़ने की खबर मिल रही है।
स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर बताया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60,07,431 हो गई है। गुरुवार को 197 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की कुल संख्या 1,19,859 हो चुकी है। इनमें से 149 लोगों की मौत पिछले 48 घंटे में हुई है। विभाग ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर अब 95.93 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर बढ़कर 2 फीसदी हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 9371 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली है, जिससे ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़कर 57,62,661 हो गई है।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


