पुणे, कोरोना संक्रमण की वजह से अब मास्क लगाना जरूरी हो गया है. लेकिन मास्क का इस्तेमाल इस तरह से भी किया जाएगा यह किसी ने सोचा नहीं था. पुणे में मास्क का गलत इस्तेमाल कर पति ने पत्नी की संपत्ति हड़प ली, अधिकारियों के सामने दूसरी महिला को दिखा कर रजिस्ट्री करवाई और पत्नी की संपत्ति अपने नाम कर ली. आरोपी पति ने मास्क का इस्तेमाल करते हुए एक दूसरी महिला को अपनी पत्नी के तौर पर दिखाया और पत्नी की संपत्ति अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली. पुलिस पुलिस ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पीड़ित महिला का नाम कविता जाधव है. आरोपी पति का नाम राहुल जाधव है. ये दोनों पुणे के कात्रज इलाके में रहते हैं. कविता के नाम पर एक फ्लैट और एक दुकान है. दो फ्लैट्स कविता और राहुल दोनों के नाम पर हैं. आरोपी पति ने पिछले साल जुलाई महीने में कड़क लॉकडाउन का फायदा उठाया. उसने एक दूसरी महिला के चेहरे पर मास्क लगाकर उसे अपनी पत्नी के तौर पर दिखाया और अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर पॉवर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम करवा ली.
पुणे के कात्रज इलाके में रहने वाले आरोपी पति राहुल जाधव ने धोखा देकर अपनी पत्नी कविता जाधव की संपत्ति अपने नाम कर ली. इसके लिए वह मास्क पहना कर एक दूसरी महिला को स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन के कार्यालय ले गया. इस तरह फर्जी तरीके से उसने एक अन्य महिला के द्वारा अपनी पत्नी का हस्ताक्षर करवा लिया. अधिकारियों को लगा कि वह महिला कविता जाधव ही है. इस तरह से वह लॉकडाउन में अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो गया और पॉवर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम कर ली. यह काम करने के लिए उसने अपनी पत्नी की संपत्ति के सारे असली कागजात इस्तेमाल किए, लेकिन हस्ताक्षर नकली पत्नी से करवाए.
कोरोना संक्रमण के डर से अधिकारियों ने मास्क हटवा कर आरोपी के साथ आई महिला के चेहरे को देखने की कोशिश ही नहीं की. अधिकारियों ने समझा कि संपत्ति से जुड़े कागजात में जिस महिला की तस्वीर लगी है, साथ आई हुई महिला वही है. बस, इसी में सारा खेल हो गया और आरोपी पति ने यह चीटिंग कर ली.
फिलहाल इस प्रकरण में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन कर रही है. जांच के दौरान इस मामले पर और भी जानकारियां सामने आएंगी. लेकिन इस घटना से स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्री ऑफिस और अन्य कार्यालयों के अधिकारियों के लिए एक सबक मिल गया है.





Users Today : 8
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 124
Users Last 30 days : 721
Users This Month : 242
Users This Year : 11263
Total Users : 72470
Views Today : 8
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 145
Views Last 30 days : 872
Views This Month : 305
Views This Year : 12938
Total views : 108961
Who's Online : 0


