Home Crime विरार : कारगिल नगर क्षेत्र मे जहर खाकर अधेड़ व्यक्ति ने की...

विरार : कारगिल नगर क्षेत्र मे जहर खाकर अधेड़ व्यक्ति ने की आत्महत्या

53
0

विरार : स्थानीय पुलिस स्टेशन अंतर्गत कारगिल नगर क्षेत्र मे एक 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पूर्व के कारगिल नगर का रहनेवाला दिलीप भागुराम शिरकर (55) नामक अधेड़ व्यक्ति ने घटना के दिन जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सम्बंधित मामले में पुलिस अकस्मात मौत के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।