Home Crime नालासोपारा : पश्चिम के पुलिस स्टेशन अंतर्गत क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी करने...

नालासोपारा : पश्चिम के पुलिस स्टेशन अंतर्गत क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

145
0

नालासोपारा : पश्चिम के पुलिस स्टेशन अंतर्गत क्षेत्र में नागरिकों को ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नागरिकों को मोबाईल मैसेज भेजकर कम समय मे ज्यादा फायदा का लालच देकर ठगी करते थे। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बढ़ रहे ऑनलाइन ठगी के मामलों को गम्भीरता से लेते हुए नालासोपारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वसंत लब्दे के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक दस्तगिर तांबोली व उनकी टीम ने शिकायतकर्ता के बैंक अकाउंट ,मोबाईल ट्रेस आदि टेक्नीकल के मदद से तीन ठगों को धर दबोचा। गिरफ्तार 26 वर्षीय मुख्य आरोपी ने सूरत के नानपूर क्षेत्र में कम्पनी का फर्जी तरीके से ऑफिस बनाकर अपने दो सहयोगी के साथ मिलकर ट्रेडिंग करते थे। आम नागरिकों को 5 से 8 प्रतिशत ब्याज दर का लालच देकर कंपनी में रुपये लगाने की बात करते थे।