Home Crime भिवंडी : खाडीपार परिसर में हुक्का पार्लर पर छापा

भिवंडी : खाडीपार परिसर में हुक्का पार्लर पर छापा

194
0

भिवंडी : भिवंडी अपराध शाखा टीम ने खाडीपार परिसर में संचालित जॉय हुक्का पार्लर पर रात में छापेमारी कर 25 हुक्काबाजों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, भिवंडी शहर में बडे़ पैमाने पर हुक्का पार्लर शुरू होने की शिकायत स्थानीय निवासियों द्वारा पुलिस शीर्ष अधिकारियों से किया गया था।
खाडीपार क्षेत्र में कॅफे नामक जॉय हुक्का पार्लर की जानकारी भिवंडी अपराध शाखा टीम को मिलते ही अर्ध रात्रि को हुक्का पार्लर पर छापा मार कर हुक्का के नशे में धुत 25 युवकों को धर दबोच लिया गया। अपराध शाखा की शिकायत पर निजमपुरा पुलिस स्टेशन आपराधिक मामला दर्ज कर तहकीकात कर रही है। पुलिस की छापेमारी से शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से चलाए जा रहे हुक्का पार्लर के संचालकों में हड़कंप मच गया है।