Home Maharashtra मुंब्रा : दरवाजा खुला रखना पड़ा भारी, चोर ने 80 हजार का...

मुंब्रा : दरवाजा खुला रखना पड़ा भारी, चोर ने 80 हजार का माल उड़ाया

51
0

मुंब्रा : वाहन और घरेलू चोरी की बढ़ती घटनाओं से जनता परेशान हो गई है, लेकिन शातिर चोर गिरोह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे हैं।कौसा परिसर के खड़ी मशीन मार्ग स्थित चीना हाइट्स नामक इमारत में सुबह के समय जेवरात और नगदी समेत 80 हजार से अधिक की चोरी होने की घटना सामने आई है। जिसकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, इमारत के पांचवी मंजिल पर रहने वाले काशिफ अहमद मंसूरी सुबह के समय 6 बजे नवीमुंबई अपने काम पर जाने के लिए निकले। जिसके दौरान उनकी पत्नी ने बाहर के लोहे के दरवाजे को तो बन्द किया, लेकिन अंदर के दरवाजे में कड़ी लगाना भूल कर बेडरूम में सोने चली गई।
जिसका लाभ उठाकर चोर ने दरवाजे में जगह होने के चलते कड़ी खोलकर आ गए और घर में रखा 20 हजार नगदी, 5 ग्राम सोने के कान की बाली, 6 ग्राम सोने की चैन समेत 80 हजार का माल समेटकर पलायन कर गए। चोरी की इस घटना को लेकर मुंब्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने की कवायद में जुट गई है।