मुंबई : फिलहाल महाराष्ट्र में शहरों का नाम बदलने की राजनीति अपने चरम पर है। इस मुद्दे को लेकर महाविकास अघाड़ी सरकार के तीनों दल एक दूसरे के खिलाफ खुलेआम बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं इस आग में घी डालने का काम करने में बीजेपी भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी दौरान शिवसेना के लिए एक अच्छी खबर है। शिवसेना मुंबई सेंट्रल स्टेशन का नाम बदलकर नाना शंकर सेठ टर्मिनस रखने की मांग कई बार केंद्र सरकार से कर चुकी है। अब इस मांग को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस बाबत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत को पत्र लिखकर केंद्र सरकार के प्रयासों से अवगत कराया है।
शिवसेना की तरफ से मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर नाना शंकर सेठ टर्मिनस करने की मांग बीते कई सालों से की जा रही है। इसके लिए शिवसेना लगातार केंद्र सरकार के साथ पत्र व्यवहार भी कर रही है। इस संबंध में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत को पत्र लिखकर अब तक की कार्रवाई के बारे में सूचित किया है। महाराष्ट्र विधानसभा में भी इस बाबत प्रस्ताव पारित किया जा चुका है।
जगन्नाथ शंकर सेठ मराठी शिक्षाविद और उद्योगपति थे। वे एक कुशल समाजसेवक और आधुनिक मुंबई के शिल्पकार थे। उन्होंने रेलवे के पहले संचालक के रूप में भी काम किया है। महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों एक अलग घमासान मचा हुआ है। महाराष्ट्र सरकार के तीनों घटक दल आपस में एक दूसरे के साथ उलझे हुए हैं और मुद्दा है शहरों के नाम का। एक तरफ जहां शिवसेना औरंगाबाद का नाम बदलने पर तुली हुई है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और एनसीपी ने पल्ला झाड़ लिया है। दोनों ही दलों का कहना है कि यह बात हमारे कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में नहीं है। इसलिए हम इसका विरोध करेंगे।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


