मुंबई, महिलाओं और बच्चियों को हवस का शिकार बनानेवाले कुकर्मियों के किस्से अक्सर पढ़ने व सुनने को मिलते हैं। इनमें कुछ कुकर्मियों की हरकतें ऐसी होती हैं, जिनसे मुकाबले में हैवान भी मात खा जाए। ऐसे ही एक हैवान का मामला सामने आया है, जो लाशों का दीवाना था। अपने जीवन में १०० से ज्यादा लाशों से हवस की प्यास बुझा चुका यह हैवान अब जिंदगीभर सलाखों के पीछे ही रहेगा। अदालत ने उसे कल आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
इंग्लैंड की अदालत ने ६७ साल के एक साइको रेपिस्ट को समाज के लिए खतरा करार देते हुए जिंदगीभर के लिए जेल भेज दिया है यानी अब उसकी पूरी जिंदगी जेल की चहारदीवारी के भीतर ही कटेगी। डेविड फुलर नामक इस अपराधी द्वारा अंजाम दी गई आपराधिक वारदातों के बारे में सुनकर अच्छे-अच्छों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मानसिक रूप से बीमार ये अपराधी महिलाओं की लाशों के साथ रेप करके अपनी वासना की आग को शांत करता था।
आमतौर पर जब अपराधी कोई गुनाह करता है तो गुनाह के निशान और सबूत मिटाने के प्रयास करता है ताकि वह पकड़ा न जाए और सजा से बचा रहे लेकिन डेविड फुलर नामक अपराधी बेहद अलग था, वह अपने कुकर्मों की वीडियो फिल्म बनाता था। फुलर इंग्लैंड के केंट एंड ससेक्स अस्पताल व टनिब्रज वेल्स अस्पताल में बतौर इलेक्ट्रीशियन काम करता था। उसी दौरान वह काम के बहाने अस्पताल में रात के वक्त रुक जाता था और मुर्दाघर में रखी लाशों से कुकर्म करता था। उसने १०० से ज्यादा शवों से बलात्कार किया। पुलिस ने जब उसके ईस्ट ससेक्स स्थित घर पर छापा मारा, तो वहां कई चौंकाने वाली चीजें मिलीं। इसमें लाश के साथ सेक्स करते हुए कुछ तस्वीरें भी शामिल थीं।
मानसिक रूप से बीमार डेविड फुलर जब शवों से सेक्स करता था तो उसे रिकॉर्ड कर लेता था। इतना ही नहीं जब उसे मृत महिला के जिस्म पर कोई दाग पसंद नहीं आता, वो सेक्स करने के बाद फोटो को एडिट करके उससे दाग हटा देता और फिर फोटो को संभलकर रख लेता। फुलर का सबसे छोटा शिकार एक नौ साल की बच्ची थी और सबसे बड़ा शिकार १०० वर्षीय महिला बनीं थी, जिनके शव के साथ उसने अस्पताल में कुकर्म किया था। इन्हीं तस्वीरों के आधार पर पुलिस दावा करती है कि फुलर का शिकार बनें शवों की संख्या १०० से ज्यादा हो सकती है।





Users Today : 16
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 360
Users Last 30 days : 922
Users This Month : 288
Users This Year : 9238
Total Users : 70445
Views Today : 26
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 494
Views Last 30 days : 1188
Views This Month : 400
Views This Year : 10437
Total views : 106460
Who's Online : 0


