Home Maharashtra मुंबई : आउट की प्रतीक्षा कर रहे हैं और सरकार के आदेश...

मुंबई : आउट की प्रतीक्षा कर रहे हैं और सरकार के आदेश से आगे बढ़ेंगे

205
0

मुंबई : मुंबई एयरपोर्ट की योजना एयरपोर्ट पर एक समर्पित कोविड टास्क फोर्स तैनात करने की है. यह इस प्रक्रिया में एयरपोर्ट और सभी हितधारकों के बीच अग्रिम योजना और सहयोग की सुविधा प्रदान करने के लिए है. मसलन एयरलाइन ग्राहक, आपूर्ति श्रृंखला भागीदार, नियामक और सरकारी निकाय और दूसरों के बीच वैक्सीन का वितरण. यह टास्क फोर्स टैम्परेचर मैनेजमेंट के लिए अपने प्रयास का विस्तार करेगा. साथ ही विशेष नियामकों से मंजूरी मिलने के बाद मैन्युफैक्चरर से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन के बीच टाइम को कम करने की दिशा में काम करेगा ताकि वैक्सीन को पहुंचाने का काम निरंतर चलता रहे.
ग्राहकों के सवालों का जवाब देने, पूर्व सूचनाओं और सभी अपडेट्स मुहैया कराने के लिए एक क्लॉक कस्टमर सर्विस सेल की स्थापना की जाएगी. मुंबई एयरपोर्ट 24 घंटे के ग्रीन चैनल की सुविधा प्रदान करने की दिशा में काम करेगा जिसमें ट्रक का इंतजाम, एक्स-रे मशीन और यूएलडी बिल्डअप वर्क स्टेशन के साथ साथ अकाउंट मैनेजर तैनात किए जाएंगे जो वैक्सीन के संचालन की निगरानी करेंगे. CSMIA ‘कूलटैनर’ की सुविधा प्रदान करेगा जो कोल्ड स्टोरेज टर्मिनल और विमान के बीच तापमान नियंत्रित परिवहन की सुविधा मुहैया कराएगा.
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कहा, “कोविड वैक्सीन दुनिया भर में सबसे अधिक प्रतीक्षित उत्पादों में से एक है. एयर कार्गो उद्योग को पहले से ही स्थिति की तात्कालिकता को ध्यान में रखते हुए एयर फ्रेट की मांग में भारी वृद्धि की संभावना है. समय और तापमान संवेदनशील हैंडलिंग प्रणाली, रियल टाइम टैम्परेचर अपडेट, प्रशिक्षित और अनुभवी कार्य बल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्वाध परिवहन के लिए तैयार है जिसमें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. प्रशासन का कहना है कि मुंबई एयरपोर्ट पर उपलब्ध बुनियादी ढांचा की बदौलत उसने वैक्सीन को उसके गंतव्य तक पहुंचाने की सेवा का ऑफर किया है.