भिवंडी : कोन गांव में महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण की टीम द्वारा 2 जगहों पर छापेमारी कर बिजली चोरी किये जाने का खुलासा किया है। एमएसईबी (MSEB) के अधिकारियों ने चोरी के मामलों को उजागर कर पुलिस में बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोन गांव की हद्द स्थित पिंपलगाव, कुलदेवता मंदिर के पास रहने वाले प्रविण विष्णु भोईर अपने घर में अवैध रुप से विद्युत डीपी बॉक्स से छेड़छाड़ कर बिजली की चोरी कर रहे थे। डीपी बॉक्स से अवैध रूप से 11,239 यूनिट बिजली चोरी की गई। महावितरण कंपनी के कोन गांव शहर शाखा कर्मचारी अभिषेक कुमार (32) ने लगभग 1,96,000 रुपए की बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्रविण विष्णु भोईर के खिलाफ कोन गांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। कोन गांव पुलिस ने बिजली अधिनियम 2003 कलम 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बिजली चोरी की दूसरी घटना में वाटर टैंक के पास पिंपलास में घर नंबर 555 के मालिक मधुकर विठ्ठल म्हात्रे ने अपने मकान में अवैध रूप से बीपी बागस्से अवैध रूप से केबल जोड़कर 6,445 यूनिट बिजली जिसकी कीमत 1 लाख 9 हजार 540 रुपए की चोरी की है। एमएसईबी कर्मचारी ने मधुकर विठ्ठल म्हात्रे के खिलाफ कोन गाँव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाया है। कोन गाँव पुलिस ने म्हात्रे के खिलाफ बिजली अधिनियम 2003 के कलम 135 के तहत बिजली चोरी का आपराधिक मामला दर्ज किया है। बिजली चोरी के दोनों घटनाओं की जांच पुलिस उप निरीक्षक रविन्द्र पाखरे कर रहे है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 0


