Home Crime मुंबई पुलिस ने सख्त की एंटीलिया की सुरक्षा

मुंबई पुलिस ने सख्त की एंटीलिया की सुरक्षा

103
0

मुंबई, उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है। मुबई पुलिस की ओर से यह कदम एक टैक्सी ड्राइवर की ओर से आए फोन कॉल के बाद उठाया गया है। ट्रैक्सी ड्राइवर में फोन कॉल में मुंबई पुलिस को बताया था कि दो संदिग्ध लोग अंबानी के आवास एंटीलिया के बारे में जानकारी मांग रहे थे। साथ में ड्राइवर ने यह भी बताया था कि दोनों के पास एक बैग भी था।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक टैक्सी ड्राइवर की ओर से ऐसी जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने एंटीलिया के बाहर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी है। मुंबई पुलिस के कहा कि सोमवार को कंट्रोल रूम को एक कॉल आई थी जिसके कारण एंटीलिया के बाहर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई। पुलिस ने कहा कि वह अभी पूरे मामले के तथ्यों की पुष्टि कर रही है। वहीं, दोनों यात्रियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं।
बता दें कि एंटीलिया के सामने इस सील 25 फरवरी को एक लावारिस स्कॉर्पियो लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस ने बाद में वाहन के अंदर से जिलेटिन की छड़े और एक धमकी भरी चिट्ठी बरामद की थी। इसके साथ ही अंबानी के काफिले में शामिल एक गाड़ी की नंबर प्लेट भी बरामद की गई थी। हालांकि, इस पूरे मामले की अभी जांच चल रही है।