मुंबई : साइबर अपराधों को कम करने के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान कारगर साबित हो रहा है। जागरूकता की वजह से डेबिट कार्ड ब्लॉक होनेवाला है, बैंक खाता केवाईसी करना है, बाहर से गिफ्ट के नाम पर ठगी, साइबर अपराधियों के लिए यह सब तरीके पुराने हो गए हैं, ऐसे में साइबर अपराधी नई कहानी गढ़ने का काम कर रहे हैं। साइबर ठग मृतक व्यक्तियों के नाम से ठगी करने का नया पैंतरा अपना रहे हैं।
इंडोनेशिया से आया मेल
ताजा मामला गांवदेवी पुलिस का है, जहां एक व्यक्ति को ठगों ने बताया कि इंडोनेशिया में भूकंप की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसका कोई वारिस नहीं है। ऐसे में शिकायतकर्ता व्यक्ति का भूकंप में मरे हुए व्यक्ति से सरनेम मैच करता है इसलिए इंडोनेशियाई बैंक उसे पैसा देना चाहती है, यह कहकर उससे १७ लाख रुपए ठग लिए।
रोशन चिगुलकर (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ दक्षिण मुंबई के भुलाभाई देसाई रोड पर रहते हैं और एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उन्हें मई, २०१९ में एक मेल प्राप्त हुआ। यह मेल अली अजर ख्वाजा नाम के एक व्यक्ति ने भेजा था। मेल में लिखा था कि मैं इंडोनेशिया के राष्ट्रीय बैंक में एक अधिकारी हूं। अमृत चिगुलकर नामक व्यक्ति ने हमारे बैंक में एक खाता खोला है और बैंक की विभिन्न योजनाओं में लगभग ४०० मिलियन डॉलर का निवेश किया है। वर्ष २००६ में इंडोनेशिया में भूकंप में उनकी मृत्यु हो गई और उनका कोई वारिस नहीं है। आप भारतीय हैं और आपका अंतिम नाम यानी सरनेम समान है, तो मैं आपको यह पैसा दे सकता हूं। लेकिन ईमेल में लिखा गया था कि मुझे इस रकम का ५० प्रतिशत देना होगा।





Users Today : 56
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 442
Users Last 30 days : 919
Users This Month : 403
Users This Year : 9353
Total Users : 70560
Views Today : 67
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 606
Views Last 30 days : 1192
Views This Month : 551
Views This Year : 10588
Total views : 106611
Who's Online : 0


