Home Crime किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्ता

किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्ता

58
0

ठाणे : मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के भायंदर में 15 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर तीन व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार (Gangrape Latest News) किया, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात को उस समय एक सुनसान जगह पर हुई जब लड़की अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रही थी। उन्होंने बताया कि आरोपी संजय भारती (26), अंबेश गौतम (24) और इंद्रजीत गौतम (24) ने लड़की के साथ बलात्कार किया जबकि उसके दोस्त भाग खड़े हुए।
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी मजदूरी करते हैं और उन्हें अदालत की ओर से 22 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस इस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।