Home Maharashtra कांदिवली का शताब्दी अस्पताल यानी बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशलिटी

कांदिवली का शताब्दी अस्पताल यानी बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशलिटी

223
0

मुंबई : कांदिवली के शताब्दी अस्पताल यानी बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल को बीएमसी की तरफ से जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाएगा। इस तरह शताब्दी अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। अस्पताल में रोगियों के लिए विभिन्न सुविधाएं जैसे- कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, सीटी स्कैन आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे कांदिवली क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में बड़ी राहत मिलेगी। शताब्दी अस्पताल में मुंबई उपनगर के असंख्य मरीज अपना इलाज कराने के लिए आते हैं। इसलिए, इसका बड़ा फायदा उपनगरों के रहने वाले लोगों को मिलेगा। यही नहीं, इस अस्पताल के काम को राज्य सरकार के पर्यावरण विभाग द्वारा मंजूरी मिल गई है, इससे अब अस्पताल को 10 मंजिला बनाया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इसमें कम से कम 325 बेड होंगे। यहां के जनप्रतिनिधि पिछले कई सालों से मनपा प्रशासन से अस्पताल को अपग्रेड करने और इसे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने की मांग कर रहे हैं। इस अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी बनाने की राह में सबसे बड़ा रोड़ा पर्यावरण विभाग द्वारा मंजूरी नहीं मिलना था। अब जबकि इसे मंजूरी दे दी गई है, तो अस्पताल के काम में एक बड़ी बाधा हट गई है। इमारत के निर्माण में 842 प्रकार के विभिन्न प्रकार पेड़ आड़े आ रहे थे जिन्हें काटा जाना आवश्यक था, लेकिन इसकी मंजूरी पर्यावरण विभाग नहीं दे रहा था। अब इसमें से केवल 149 पेड़ों को ही काटा जाएगा। निविदा प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी और जल्द अस्पताल के काम को पूरा कराया जाएगा।