Home Crime कल्याण : कार चोर का मास्टर माइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त...

कल्याण : कार चोर का मास्टर माइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर

245
0

कल्याण : कल्याण की महात्मा फुले पुलिस ने एक ऐसे कार चोर को गिरफ्तार किया है जो लोगों की कार चुरा कर उसके पार्ट्स को अलग-अलग करके बाजार में बेचा करता था। गिरफ्तार चोर के पास से पुलिस ने लाखों रुपए का सामान बारमद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर को कल्याण पश्चिम के रहनेवाले जितेंद्र रावरिया नामक व्यक्ति ने अपनी कार चोरी होने की शिकायत महात्मा फुले पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी के आधार पर कुर्ला का रहनेवाला मोहम्मद अजहरुद्दीन खैराती (45) नामक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन अलग -अलग गाड़ी के इंजन, गाड़ी का बॉडी, टायर, गैस कटर, पाना, सिलेंडर, दो मोबाइल सहित 5 लाख 54 हजार 500 का समान जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद का एक और साथी शाहिद मिर्जा, जो कि मुख्य आरोपी है, ये कल्याण -डोंबिवली, नवी मुंबई, ठाणे सहित आसपास के शहरों से कारों को चुरा कर रायपुर जिला के खालापुर परिसर में रखा करते थे और उसके पार्ट्स को अलग-अलग कर तथा कार को अलग रंग करके बेच कर मोटी कमाई किया करते थे। फिलहाल पुलिस अजहरुद्दीन की निशानदेही पर मुख्य आरोपी शाहिद की तलाश सरगर्मी से कर रही है।