मुंबई : मुंबई की लाइफलाइन कही जानेवाली बेस्ट बसों की आर्थिक दशा सुधारने के लिए मनपा ने एक बार फिर ७५० करोड़ की संजीवनी का प्रावधान रखा है। इससे पहले भी मनपा बेस्ट को लगभग ३,२१८ करोड़ रुपए समय-समय पर उपलब्ध करा चुकी है। मनपा का उद्देश्य है कि बेस्ट की आर्थिक गति सुधारकर राज्य के विकास को रफ्तार प्रदान की जाए। मतलब बेस्ट को ‘बेस्ट’ बनाने के लिए बजट में ७५० करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
आर्थिक संकट से जूझ रही बेस्ट उपक्रम को उबारने के लिए मनपा ने ७५० करोड़ रुपए का आर्थिक सहयोग देने का प्रावधान रखा है। इससे बेस्ट के तकनीकी खर्च, कर्ज लौटाने आदि के लिए दिया जाएगा। साथ ही कोरोना काल के दौरान बेस्ट कर्मचारियों की मृत्यु पर ५० लाख रुपए देने का प्रावधान भी है, वहीं सेवानिवृत्ति कर्मचारियों की बकाया राशि देने के लिए मनपा को ४०६ करोड़ रुपए की आवश्यकता है। इस निधि से सेवानिवृत्ति कर्मचारियों को बकाया राशि मिलने की आस बढ़ी है। बेस्ट उपक्रम के नुकसान को कम करने के लिए मनपा प्रयास करेगी। एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, उसके माध्यम से आय बढ़ाने और नुकसान कम करने की योजना बनाई जाएगी, ताकि बेस्ट विभाग को आर्थिक संकट से उबारा जा सके। इसके लिए विशेष सलाहकारों की एक समिति गठित की जाएगी, जो बेस्ट की आय बढ़ाने और खर्च बचाने पर अपनी रिपोर्ट देगी। जनता के यातायात को ध्यान में रखते हुए मनपा ने ७५० करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।





Users Today : 6
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 392
Users Last 30 days : 869
Users This Month : 353
Users This Year : 9303
Total Users : 70510
Views Today : 6
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 545
Views Last 30 days : 1131
Views This Month : 490
Views This Year : 10527
Total views : 106550
Who's Online : 1


